अन्नकूट महोत्सव 16 नवम्बर को
श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद पाणून्द का अन्नकूट महोत्सव समारोह शनिवार 16 नवम्बर को सायं 7 बजे श्री लक्ष्मीनारायण भगवान मंदिर पाणून्द में आयोजित होगा।
श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद पाणून्द का अन्नकूट महोत्सव समारोह शनिवार 16 नवम्बर को सायं 7 बजे श्री लक्ष्मीनारायण भगवान मंदिर पाणून्द में आयोजित होगा।
परिषद के मीडिया प्रभारी भरत कुमार औदिच्य ने बताया कि शाम को कार्यक्रम में भगवान की 56 भोग की झांकी, भजन, भक्ति-संगीत संध्या, आरती एवं महाप्रसाद का वितरण होगा। साथ ही बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया संवारा जा रहा है एवं रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
परिषद के मुख्य संयोजक हिरालाल औदिच्य ने बताया कि शनिवार 15 नवम्बर को सायं 7 बजे प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार श्री प्रकाश एण्ड पार्टी द्वारा विराट भजन संध्या का आयोजन होगा । कोषाध्यक्ष नारायण लाल हिरावत ने औदिच्य समाजजनों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस अन्नकूट महोत्सव को भव्य रूप से सफल बनावे।