गुरूनानक कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘पनिहारिन’ का आगाज

गुरूनानक कन्या महाविद्यालय में पॉच दिवसीय वार्षिकोत्सव पनिहारिन का आगाज गुरूवार को व्यजंन, केश सज्जा व नेल आर्ट प्रतिस्पर्द्धाओं के साथ हुआ।

 | 

सांस्कृतिक प्रभारी अनुराधा मालवीय ने बताया कि गुरूवार को आयोजन के उद्घाटन अवसर पर व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 20 प्रतिभागियों ने भाग लेकर स्वादिष्ट व जायकेदार व्यजंन बनाएॅं। समाज सेवी डी. एस. पाहवा, सचिव अमरपाल सिंह पाहवा व प्राचार्य प्रो. एन.एस. राठौड़ ने प्रतियोगिता का अवलोकन किया।

घोषित परिणामों के तहत प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः शाहिस्ता बानो, नित्यानंदा दशोरा व कोमल गहलोत रही। इसी प्रकार केश सज्जा प्रतियोगिता में 22 छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न शैली में केश सज्जाएॅं की। परिणामों के तहत प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः लाजवन्ती, मधु सोनी व दामिनी वसीटा रहीं।

गुरूनानक कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘पनिहारिन’ का आगाज

इसी प्रकार नेल आर्ट प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः ममता प्रजापत, प्रियंका खोखर व अदिती व्यास तथा शीतल लौहार रहीं। सह प्रभारी डॉ. मीनल कोठारी ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेंहदी, मॉंडना व रंगोली प्रतियोगिताएॅं आयोजित होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News