महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मान- 2019 के विशिष्ट सम्मानों की घोषणा
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के 37वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह वर्ष 2019 में प्रदान किये जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय अलंकरणों के अलावा प्रदान किये जाने वाले विशिष्ट सम्मानों की घोषणा आज फाउण्डेशन द्वारा की गई। आगामी 10 मार्च, 2019, रविवार सायं 4 बजे फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह जी मेवाड़ की उपस्थिति में सिटी पैलेस प्रांगण उदयपुर में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में इन प्रतिभाओं को अलंकृत किया जाएगा।

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के 37वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह वर्ष 2019 में प्रदान किये जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय अलंकरणों के अलावा प्रदान किये जाने वाले विशिष्ट सम्मानों की घोषणा आज फाउण्डेशन द्वारा की गई। आगामी 10 मार्च, 2019, रविवार सायं 4 बजे फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह जी मेवाड़ की उपस्थिति में सिटी पैलेस प्रांगण उदयपुर में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में इन प्रतिभाओं को अलंकृत किया जाएगा।
वार्षिक सम्मान समारोह के संयोजक मयंक गुप्ता ने बताया कि विशिष्ट सम्मानों में राष्ट्रीय कबड्डी टीम के कप्तान एवं जिमनास्ट उदयपुर के मनीष सिंह को उनके कुशल प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। एक दुर्घटना में 11 केवी बिजली के सम्पर्क में आ जाने के कारण मनीष के हाथ में संक्रमण फैल गया और उनका दाहिना हाथ कोहनी के नीचे के सर्जरी से हटाना पड़ा। किन्तु मनीष ने हार नहीं मानी और अपनी प्रतिभा को निखारते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कुशल प्रदर्शन कर दिखाया।
मध्यप्रदेश के मुरैना में रहने वाली 10 वर्षीय नन्हीं अद्रिका गोयल एवं 14 वर्षीय उनके भाई कार्तिक गोयल ने अप्रेल 2018 में दंगों के दौरान यूपी की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जिसे दंगाइयों ने कब्जें में ले रखा था। शहर में पत्थरबाजी और कर्फ्यू के कारण सब पूर्ण बंद था। ऐसे संकट भरे माहौल के दौरान दोनों भाई-बहन ट्रेन में फसें यात्रियों तक जैसे-तैसे भोजन व पानी पहुँचा उन्हें इस संकट से बचाया, यही नहीं दोनों बच्चों ने कई यात्रियों के लिए दवा और प्राथमिक चिकित्सा दिलवाने में भी मदद प्रदान की।
इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के नन्हें पुरातत्वविद् अर्श अली को उनके द्वारा किये गये शोध कार्य के लिए चुना गया है। अर्श ने भारत के विभिन्न हिस्सों में उत्खनन व खोज में लगे हुए है। सम्राट अशोक अपने शासनकाल के दौरान बौद्ध धर्म की शिक्षाओं को भारत से बाहर अन्य महाद्वीपों पर भी फैलाना चाहते थे, जिस पर कई कार्य हुए। अर्श अली वर्तमान में भारत, मिस्र व ब्रिटन की प्राचीन 15 से अधिक लिपियों और भाषाओं का अध्ययन कर रहे हैं।
ऋत्विक सिंह राठौड़ को छोटी उम्र में दो पुस्तकों के लेखन के लिए चुना गया है। ऋत्विक ने समाज में व्याप्त लिंग भेद जैसी सामाजिक कुरीतियों पर ‘शी’ नामक पुस्तक का लेखन कर समाज में बालिकाओं की स्थिति का आइना दिखाया है। उसने ‘शी’ के बाद ‘डस्की डाउन‘ का लेखन भी किया है।
नाथद्वारा की 8 वर्षीय वंशिका शर्मा को कुश्ती-जुड़ो एवं कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने तथा उदयपुर की निधि चन्देरिया को हाॅकी की राष्ट्रीय टीम में चयन व खेल उपलब्धि के लिए चुना गया है।
इसी तरह विशिष्ट सम्मानों में आदिवासी अंचल गांव बनादिया-धार, उदयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मांगी लाल गमेती को राष्ट्रीय स्तर पर हैण्डबाल, उपलावास कुण्डाल गांव की बसंती गमेती को हाॅकी, टीलाखेड़ा के सुरेश गमेती को साफ्टबाॅल के में प्रतिभा दिखाने के लिए चयन किया गया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के सम्मान समारोह में इन विद्यार्थियों को महाराणा फतहसिंह विशिष्ट सम्मान के तहत पाँच हजार एक रूपये, मेडल एवं प्रशस्तिपत्र भेंट किये जायेंगे।
इसी तरह वर्ष 2008 में आरम्भ किये गये राजस्थान राज्य के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने को उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाने वाला ‘महाराणा मेवाड़ विशिष्ट सम्मान’ पुलिस थाना मकबरा, कोटा शहर को प्रदान किया जाएगा। इस अलंकरण के तहत् पच्चीस हजार एक रूपये, मेडल, तोरण एवं प्रशस्तिपत्र भेंट किये जायेंगे।