लघु उद्योग भारती के वार्षिक चुनाव सम्पन्न
लघु उद्योग भारती (महिला शाखा) की बैठक आज होटल हरि वेदास में आयोजित की गई। जिसमें मिनाक्षी श्रीमाली अध्यक्ष, साधना तलेसरा, संगीता वर्डिया कोषाध्यक्ष सचिव चुनी गई।

उदयपुर, 12 अगस्त 2019 । लघु उद्योग भारती (महिला शाखा) की बैठक आज होटल हरि वेदास में आयोजित की गई। जिसमें मिनाक्षी श्रीमाली अध्यक्ष, साधना तलेसरा, संगीता वर्डिया कोषाध्यक्ष सचिव चुनी गई।
महिला शाखा की डाॅ. रीना राठौड़ ने बताया कि बैठक में रजनी डांगी, कल्पना शर्मा, मीनू बंसल, नीता मेहता, श्यामला वर्डिया, अनुराधा गुप्ता उपस्थित थी।
श्रीमती राठौड़ ने बताय कि लघु उद्योग भारती का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन आगामी 16 अगस्त से नागपुर में आयोजित किया जायेगा, जिसमें मेवाड़ हाईटेक को बेस्ट उद्यमी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।