तलेसरा विकास संस्थान का वार्षिक अधिवेशन आयोजित

तलेसरा विकास संस्थान का वार्षिक अधिवेशन रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ 80 समाज के वर्ष पार वृद्धजनों एवं विशेष योग्यता प्राप्त छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

 | 

नव निर्वाचित अध्यक्ष बी.पी.जैन ने कहा कि समाज कन्या भ्रूण हत्या का विरोध, स्वच्छता, साक्षरता,एवं किसी भी आयोजन में झूठा न छोड़ने, उच्च शिक्षा हेतु अनुदान तथा स्मारिका प्रकाशन जैसे कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष सी.पी.तलेसरा ने विगत दो वर्षो की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी सम्पत तलेसरा एवं जी.एल.तलेसरा ने चुनाव सम्पन्न करवायें जिसमें सर्व सम्मति से पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त बी.पी.जैन को अध्यक्ष एवं महेन्द्र तलेसरा को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। अंत में धन्यवाद सचिव मेहन्द्र तलेसरा ने ज्ञापित किया। समारोह में संरक्षक हनुमन्त तलेसरा, वरिष्ठ सदस्य उम्मेदसिंह तलेसरा, नक्षत्र तलेसरा, प्रणिता तलेसरा, नितिजा तलेसरा ने भी अपने विचार रखें। अधिवेशन में सौ से अधिक परिवारजनों ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News