महाराणा भुपाल राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा सेवा विस्तार में जुडा एक और अध्याय

महाराणा भुपाल राजकीय चिकित्सालय के पन्नाधाय चिकित्सालय में निजी चिकित्सा संस

 | 

महाराणा भुपाल राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा सेवा विस्तार में जुडा एक और अध्याय

महाराणा भुपाल राजकीय चिकित्सालय के पन्नाधाय चिकित्सालय में निजी चिकित्सा संस्थानों की भांति रोगियों को सेवाएं उपलब्ध कराने में बुधवार को एक और अध्याय जुड गया जब सुराणा फाउण्डेशन ने पोस्ट नेटल वार्ड एवं परिसर का रखरखाव आगामी दस वर्षो तक करने का जिम्मा लिया।

फाउण्डेशन के दलपत सुराणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पन्नाधाय महिला महाराणा भुपाल चिकित्सालय के पोस्ट नेटल वार्ड के पुनरोद्धार एवं उसके रखरखाव आगामी दस वर्ष तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे बाल चिकित्सालय के वार्डो को भी गोद लेकर उनका रखरखाव कर रहे है ।

महाराणा भुपाल राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा सेवा विस्तार में जुडा एक और अध्याय

इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह मेवाड ने पुनरोद्धार एवं नव श्रृंगारित परिसर एवं वार्ड का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर शहर विधायक गुलाब चन्द कटारिया, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी, डॉ जगत मेहता, प्राचार्य डॉ एस. के. कौशिक, अधीक्षक डॉ राजरानी शर्मा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। प्रारंभ में कपिल सुराणा ने अतिथियों का फुल मालाओं से स्वागत किया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News