यहां विकसित होगा एक और नया इंडस्ट्रियल एरिया, जाने पूरा मास्टर प्लान ?

 | 
यहां विकसित होगा एक और नया इंडस्ट्रियल एरिया, जाने पूरा मास्टर प्लान ?

Udaipur Times, New Industrial Area : सरकार रोजगार को बढ़ावा देने और लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नये -नये कदम उठा रही है। इसी के चलते औद्योगिक विकास के मानचित्र पर तेजी से उभर रहे हरदोई में अब एक और औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, संडीला और सधिनावां औद्योगिक क्षेत्रों के साथ गंगा एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक कारिडोर और प्रस्तावित पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के बाद औद्योगिक विस्तार की दिशा में यह नई पहल है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन चिह्नित कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए पांचों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों से सरकारी और ग्रामसभा की ऐसी भूमि का विवरण मांगा गया है, जहां उद्योग स्थापित किए जा सकें। इससे जिले में निवेश बढ़ने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए विशेष रूप से ऐसे स्थान तलाशे जा रहे हैं, जहां से एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों और रेलवे की बेहतर कनेक्टिविटी हो। इससे उद्योगों को कच्चा माल मंगाने और तैयार उत्पाद दूसरे शहरों तक पहुंचाने में आसानी होगी।

इसके अलावा, भूमि चयन के दौरान बिजली, पानी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता भी देखी जाएगी। जिले में पहले से संडीला और सधिनावां औद्योगिक क्षेत्र संचालित हैं। जानकारी के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक कॉरिडोर और पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की प्रस्तावित परियोजनाओं से औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं।

अब एक और औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से बड़ी इकाइयों के साथ लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना का रास्ता भी खुल सकता है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News