शांतिराज हॉस्पिटल में मोटापे का एक और सफल ऑपरेशन
श्रीमती मानबाई मुर्डिया एवं शांतिराज हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर ने सफल बेरियाट्रिक सर्जरी की श्रृंखला में एक और नया अध्याय जोड़ा है। प्रबंधक राकेश चौधरी के अनुसार बेरियाट्रिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सपन जैन ने गत 9 फरवरी को जावरा निवासी विनोद (जिनका वजन 134 किलो था) का सफल ऑपरेशन किया है।
श्रीमती मानबाई मुर्डिया एवं शांतिराज हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर ने सफल बेरियाट्रिक सर्जरी की श्रृंखला में एक और नया अध्याय जोड़ा है। प्रबंधक राकेश चौधरी के अनुसार बेरियाट्रिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सपन जैन ने गत 9 फरवरी को जावरा निवासी विनोद (जिनका वजन 134 किलो था) का सफल ऑपरेशन किया है। डॉ. सपन जैन ने बताया कि यह मरीज मोटापे के अलावा हर्निया से भी पीडि़त था। डॉ. सपन जैन ने बेरियाट्रिक सर्जरी एवं हर्निया रिपेयर दोनों ही ऑपरेशन को एक साथ सफलतापूर्वक किया। डॉ. सपन जैन के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्णत: स्वस्थ है। चार-पांच दिन बाद मरीज अपने नियमित कामकाज पर जा सकता है।
डॉ. सपन जैन के अनुसार पूर्व में की गई बेरियाट्रिक सर्जरी के सभी मरीज पूर्णत: स्वस्थ है एवं उनका वजन भी आशानुकूल कम हुआ है। शांतिराज हॉस्पिटल में सभी प्रकार की दूरबीन द्वारा शल्य चिकित्सा की जाती है।
प्रबंधक राकेश चौधरी ने बताया कि हॉस्पिटल में 24 घंटे एम.आर.आई. एवं अन्य मुख्य जांचों के अलावा मल्टीस्पेशियालिटी सुविधा जैसे दुघर्टना एवं आपातकाल, स्त्री रोग, नवजात शिशु एवं बाल रोग, कैंसर सर्जरी, क्लीनिकल हिमेटोलॉजी, मेडिसिन विभाग आदि की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध है।