शांतिराज हॉस्पिटल में मोटापे का एक और सफल ऑपरेशन

श्रीमती मानबाई मुर्डिया एवं शांतिराज हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर में मोटापे की एक और सफल शल्य चिकित्सा (बेरियाट्रिक सर्जरी) का सफलतापूर्वक निश्पादन गत 22 दिसंबर को हुआ। यह ऑपरेशन एडवांस लेप्रोस्कोपिक एवं बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. सपन जैन ने किया। उन्होंने यह ऑपरेशन उदयपुर निवासी बशीरन बेगम का किया जिनका वजन 128 किलो था।

 | 

बुधवार को शांतिराज हॉस्पिटल में आयोजित प्रेसवार्ता में निदेशक एवं बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. सपन जैन ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्णत: स्वस्थ है तथा बुधवार 26 दिसंबर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

मरीज बशीरन बेगम ने बताया कि ऑपरेशन के बाद वह पूर्णत: स्वस्थ महसूस कर रही है। उन्होंने बताया कि मैं हाई ब्लडप्रेशर से ग्रसित हूं और मेरे दोनों घुटने खराब हो चुके हैं। बेरियाट्रिक सर्जरी होने से वजन कम होने के बाद वह घुटना प्रत्यारोपण भी करवा पाएगी।

हॉस्पिटल निदेशक नरेश शर्मा ने बताया कि शान्तिराज हॉस्पिटल बेरियाट्रिक सर्जरी का उदयपुर एवं समूचे दक्षिणी राजस्थान का प्रथम एवं एकमात्र समर्पित केन्द्र है जिसमें मोटापे से सम्बंधित सभी तरह की जानकारी प्रदान करने के साथ ही शल्य चिकित्सा की जाती है। शान्तिराज हॉस्पिटल में समय-समय पर निशुल्क जानकारी एवं परामर्श हेतु स्क्रीनिंग केम्प आदि किए जाते हैं। साथ ही अब मोटापे के मरीजों को सर्जरी के लिए अन्य राज्यों में जाने की निर्भरता समाप्त होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News