हरियाणा में 10 अगस्त को यहां लगेगा अंत्योदय मेला, कई सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का मिलेगा लाभ

 | 
हरियाणा में 10 अगस्त को यहां लगेगा अंत्योदय मेला, कई सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का मिलेगा लाभ

Udaipur Times, Haryana News, हिसार : मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के अंतर्गत आगामी 10 अगस्त को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आदमपुर के कार्यालय परिसर में अंत्योदय मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में दिनांक 26 जुलाई को आयोजित मेले में वंचित लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की नोडल अधिकारी शालिनी चेतल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला अग्रनी प्रबंधक, महिला विकास निगम, पिछड़ा एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा बैकवर्ड एवं शेड्यूल कास्ट फाइनेंस कॉरपोरेशन सहित विभिन्न विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे। पात्र नागरिक 10 अगस्त को सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक इन स्टॉलों पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन दे सकते तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का उद्देश्य अंत्योदय परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोडक़र उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

अतिक्ति उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेले की सभी तैयारियां समय रहते करने की हिदायत दी, साथ ही शेष पात्र नागरिकों से अपील की कि वे 10 अगस्त को आयोजित होने वाले अंत्योदय मेले में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News