शराब की बोतलें झील में नहीं डालने की अपील
झील हितैषी नागरिक मंच ने श्रमदान के दौरान लोगों से शराब की बोतलें झील में नहीं डालने की अपील की है। मंच के हाजी सरदार मोहम्मद ने बताया कि मंच के सदस्यों द्वारा झील की सफाई के लिए नियमित रूप से श्रमदान किया जाता है। इस दौरान झील से बड़ी मात्रा में शराब की पूरी व टूटी फूटी बोतलें निकलती है।

इन बोतलों से सफाई करने वाले सदस्यों को चोट लग जाती है और कई बार हाथों में बड़े चीरे लगने से वे चोटिल हो जाते हैं। इसके साथ ही झील में नहाने वालों के भी टूटी बोतलों से चोटिल होने की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने इस स्थिति को देखते हुए लोगों से शराब की बोतलें झील में नहीं डालने की अपील की है। मंच के कमलेश पुरोहित, भंवर भारती, सोहनलाल कल्याणा, स्वामी सागरानंद सरस्वती, भंवरलाल शर्मा, हाजी नूर मोहम्मद, मोहिब शेख ने रविवार को पिछोला झील के रंगसागर क्षेत्र में श्रमदान करते हुए कचरा एवं गंदगी को बाहर निकाला।