Apple ने भारत में लॉन्च किया सबसे महंगा iPhone 18 डुओ ! जाने कीमत और फीचर्स

 | 
Apple ने भारत में लॉन्च किया सबसे महंगा iPhone 18 डुओ ! जाने कीमत और फीचर्स 

Udaipur Times, New Delhi : एप्पल के बेहद लोकप्रिय iPhone की हाल में पेश 18 सीरीज की कीमतें भारत में पिछली सीरीज के मुकाबले 20 से 43 प्रतिशत तक महंगा होगी। बाजार विश्लेषकों ने वैश्विक स्तर पर मेमोरी चिप की बढ़ती लागत और रुपये में कमजोरी को इसका प्रमुख कारण बताया।

एप्पल ने iPhone 18 सीरीज के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन की श्रेणी में पहली बार कदम रखा। उसके iPhone डुओ की भारत में कीमत 2,99,900 रुपये से 4,49,900 रुपये तक रहेगी। इस तरह यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा iPhone होगा। ये कीमत एक नई कार के बराबर बताई जा रही है। iPhone डुओ 23 अक्तूबर से भारत में उपलब्ध होगा।

iPhone 18 प्रो की कीमत भारत में 1,64,900 रुपये से 3,14,900 रुपये और iPhone 18 प्रो मैक्स की कीमत 1,79,900 रुपये से 3,29,900 रुपये के बीच होगी। ये दोनों मॉडल 12 सितंबर से भारत समेत 65 देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

CMR के उपाध्यक्ष-उद्योग अनुसंधान समूह प्रभु राम ने कहा कि भारत में iPhone डुओ और iPhone 18 प्रो सीरीज की ऊंची कीमत का मुख्य कारण डीआरएएम और एनएएनडी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी। 

इसके अलावा सीमा शुल्क, कर ढांचा, वितरण मार्जिन और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी का भी असर पड़ा। इसके अलावा पूरे साल iPhone की बिक्री की संख्या में मामूली कमी आ सकती है, लेकिन बिक्री मूल्य के लिहाज से इसमें छह-सात प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News