गार्गी पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2016 में जिन राजकीय एवं निजी विद्यालयों की बालिकाओं ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है, वे अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर वर्तमान अध्ययनरत विद्यालय के संस्थाप्रधान से प्रमाणित करवाकर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

 | 
गार्गी पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से गार्गी पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (शैक्षिक) कुन्दनमल पोखरना ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2016 में जिन राजकीय एवं निजी विद्यालयों की बालिकाओं ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है, वे अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर वर्तमान अध्ययनरत विद्यालय के संस्था प्रधान से प्रमाणित करवाकर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
उन्होने बताया कि उक्त बालिकाओं को बसंत पंचमी पर आगामी 1 फरवरी को गार्गी पुरस्कार की राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जावेंगे। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। जिन बालिकाओं को विगत वर्ष 2016 में कक्षा 10वीं में गार्गी पुरस्कार की राशि प्रदान की गई थी, उन्हें भी द्वितीय किस्त प्रदान की जावेगी। अतः ऐसी समस्त बालिकाऐं भी आवेदन पत्र भरकर स्थानीय कार्यालय में जमा करावें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News