गुरुग्राम जिले के 18 मार्गों पर स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन, जाने कब तक जमा करा सकेंगे आवेदन ?

 | 
गुरुग्राम जिले के 18 मार्गों पर स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन, जाने कब तक जमा करा सकेंगे आवेदन ?

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : परिवहन विभाग द्वारा संशोधित स्टेज कैरिज योजना, 2024 के तहत गुरुग्राम जिले में पड़ने वाले विभिन्न मार्गों के लिए स्टेज कैरिज परमिट प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला परिवहन अधिकारी एवं क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव संजीव सिंगला ने बताया कि इच्छुक आवेदक 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करा सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संजीव सिंगला ने बताया कि आवेदन निर्धारित प्रपत्र के साथ 25 हजार रुपये की गैर-वापसी योग्य फीस ई-चालान के माध्यम से जमा करवाकर किया जा सकता है। आवेदकों को आवेदन में संबंधित मार्ग का नाम अंकित करना होगा। साथ ही, पूर्व में स्टेज कैरिज परमिट प्राप्त करने के लिए दिए गए आवेदन रद्द माने जाएंगे और उन पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाएगी।

इन 18 मार्गों के लिए मांगे गए आवेदन

सहायक ज़िला परिवहन अधिकारी- सहायक परिवहन आयुक्त हरेंद्र वीर ने बताया कि संशोधित स्टेज कैरिज योजना, 2024 के तहत गुरुग्राम जिले में रूट नंबर 71 पर सोहना से गुरुग्राम वाया भोंडसी, रिठौज, दमदमा, खेड़ला, बादशाहपुर के लिए 2 परमिट, रूट नंबर 72 पर पटौदी से कोसली वाया हेली मंडी, राजपुरा, गुड़ाना, नूरगढ़, पाल्हावास के लिए 20 परमिट तथा रूट नंबर 73 पर फर्रुखनगर से गुरुग्राम वाया चंदू, पटौदी चौक, भूतेश्वर मंदिर, सामान्य अस्पताल के लिए 2 परमिट निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार रूट नंबर 74 पर गुरुग्राम से फर्रुखनगर वाया वजीरपुर के लिए 2, रूट नंबर 75 पर गुरुग्राम से सोहना वाया बादशाहपुर, भोंडसी के लिए 2, रूट नंबर 76 पर गुरुग्राम से बल्लभगढ़ वाया सुखराली, घाटा, मांगर, पाली जोन, सैनिक कॉलोनी मोड़, 3 नंबर मस्जिद, मुल्ला होटल, के.एल. मेहता कॉलेज (फरीदाबाद), अजरौंदा, गुडइयर के लिए 30, रूट नंबर 77 पर खांडसा से जनौला वाया वजीरपुर, जमालपुर के लिए 2 तथा रूट नंबर 78 पर सोहना से सोहना चौक गुरुग्राम वाया धौनेला, अहिरपुर, घामरोज, भोंडसी, बादशाहपुर, इस्लामपुर के लिए 2 परमिट निर्धारित किए गए हैं।

हरेंद्र वीर ने बताया कि इसी प्रकार रूट नंबर 79 पर डूंडाहेड़ा से सोहना बस स्टैंड वाया गुरुग्राम, इस्लामपुर, बादशाहपुर, भोंडसी, अलीपुर घामडोज, धुनेला के लिए 4, रूट नंबर 80 पर गुरुग्राम से जौनियावास वाया फर्रुखनगर के लिए 2, रूट नंबर 81 पर पटौदी से कोसली वाया कुलाना, रोहढ़ाई मोड़ के लिए 4, रूट नंबर 82 पर गुरुग्राम से तावड़ू वाया बादशाहपुर, भोंडसी, सोहना, शिकारपुर के लिए 2, रूट नंबर 83 पर गुरुग्राम से पटौदी वाया कादीपुर, हरसरू, वजीरपुर, जमालपुर के लिए 30, रूट नंबर 84 पर पटौदी से पलवल वाया बिलासपुर, तावड़ू, सोहना, धतीर के लिए 20, रूट नंबर 85 पर गुरुग्राम से सोहना वाया इस्लामपुर, बादशाहपुर, भोंडसी, अलीपुर के लिए 28, रूट नंबर 86 पर फर्रुखनगर से रेवाड़ी वाया मेहचना, जाटोली, हेली मंडी, पटौदी, खोड़, मोजाबाद के लिए 10, रूट नंबर 87 पर पटौदी से झज्जर वाया कुलाना, माछरौली, दादनपुर, सिलानी के लिए 4 तथा रूट नंबर 88 पर गुरुग्राम बस स्टैंड से एम्स-बाढ़सा बादली वाया चंदू-बुधेड़ा के लिए 4 परमिट निर्धारित किए गए हैं। इन सभी 18 मार्गों पर कुल 170 न्यूनतम परमिट उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि योजना तथा आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी गुरुग्राम जिला प्रशासन की वेबसाइट gurugram.gov.in पर देखी जा सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News