निर्यातकों को निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

व्यवसायियों को निर्यात संबंधी जानकारी देने के लिए जिला उद्योग केन्द्र द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाईजेशन एवं उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय निर्यात प्रोत्साहन प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रकाशित है, जिसमें विषय-विशेषज्ञ संपूर्ण निर्यात प्रक्रिया पर गहन जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

 | 

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विपुल जानी ने बताया कि युवा व भावी उद्यमी, निर्यातक, चार्टर्ड अकाउण्टेंट, मैनेजमेंट स्टूडेन्ट्स, फैकल्टीज आदि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

यह प्रशिक्षण पूर्णतया निःशुल्क रहेगा एवं इसके लिए 30 स्थान ही उपलब्ध हैं जो च्पहले आओ पहले पाओज् के सिद्धांत से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति सादे कागज पर आवेदन 10 अक्टूबर तक जिला उद्योग केन्द्र में जमा करा सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News