प्रदूषण जांच क़ेन्द्रों के लिए आवेदन आमंत्रित

जिले में मोटर यान प्रदूषण जांच केन्द्र स्कीम २००५ को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा पात्र एजेन्सियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।

 | 

जिले में मोटर यान प्रदूषण जांच केन्द्र स्कीम २००५ को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा पात्र एजेन्सियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा जारी निर्देशानुसार १ जुलाई २०१५ से बिना वैद्य प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र (पीयूसी) के वाहनों को ईंधन नहीं दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि उदयपुर शहर के साथ उपखण्ड मुख्यालय, नगर पालिका क्षेत्र तथा राजमार्गों पर स्थित पेट्रोल पम्पस् आदि पर वाहन स्वामियों को पीयूसी जांच कराने की सुविधा उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है तथा आगामी १ जुलाई तक इस कार्य के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्रता रखने वाले पेट्रोल पम्पस, अधिकृत वाहन डीलर, वाहन निर्माता कम्पनी का अधिकृत वर्कशॉप स्वामी, प्रदूषण जांच उपकरण निर्माता कम्पनी के डीलर, प्रदूषण निरीक्षण उपकरण सुसज्जित मोटरयान के स्वामी तथा ऑटोमोबाइल/मेकेनिकल इंजिनीयरिंग में डिप्लोमा/डिग्रीधारक बेराजगार युवा सम्मिलित है। इस कार्य में बेरोजगार युवकों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र आवेदकों को प्राधिकार पत्र जारी किये जायेंगे। जिसके लिए जिला परिवहन अधिकारी प्रवर्तन को आवेदन कर सकते है। इस योजना की विस्तृत जानकारी परिवहन विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ट्रांसपोर्ट डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन उपलब्ध है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News