टेबल टेनिस का शौक रखने वाली महिलाओं से आवेदन आमंत्रित

हर उम्र की वे महिलाएं अपने उस शौक को एक बार पुन: पूरा कर सकेगी जो टेबल टेनिस खेलने में रूचि रखती है। उनके लिए राजस्थान महिला विद्यालय अपने शताब्दी वर्ष में पहली बार ऐसी उन युवतियों एवं महिलाओं के लिए ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन लेकर आया है।

 | 

यह आयेाजन 29 जनवरी से 6 फरवरी तक राजस्थान महिला विद्यालय में आयोजित होगा। इसके लिए ऐसी युवतियों एवं महिलाअें से आवेदन आमंत्रित किये गये है।

टुर्नामेन्ट संयोजक एवं राजस्थान महिला विद्यालय की कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पा कोठारी ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए महिलाओं के चार वर्ग 25 वर्ष से 40 वर्ष, 41 से 55, 56 से 65 एवं 65 वर्ष पार बनाये गये है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण कराने के पश्चात टेबल टेनिस छोड़ चुकी लेकिन अब भी इसे खेलने का शौक रखने वाली महिलाएं इसकी तैयारियंा विद्यालय में ही स्थित टेबल टेनिस कोर्ट में कर सकती है।

टुर्नामेन्ट की सह संयोजक एवं पूर्व छात्रा परिषद की अध्यक्ष उषारानी भटनागर ने बताया कि इस टुर्नामेन्ट की प्रत्येक वर्ग की विजेताओं को प्रथम एंव द्वितीय पुरूस्कार स्वरूप इक्कीस सौ एवं ग्यारह सौ रूपयें की राशि नगद प्रदान की जाएगी। सह संयोजक गणेश डागलिया ने बताया कि सभी प्रतिभागी महिलाओं को मविद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाऐंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News