जमनालाल बजाज पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन शुरू, ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये जीतने का सुनहरा मौका
Udaipur Times, Haryana news : जमनालाल बजाज फाउंडेशन, मुंबई की ओर से वर्ष 2027 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों के लिए चार अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें राष्ट्रीय रचनात्मक कार्य के लिए पुरस्कार, ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार, महिलाओं एवं बच्चों के विकास और कल्याण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार तथा गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं।
इन पुरस्कारों के लिए संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियां हासिल करने वाली पात्र महिलाएं 15 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक आवेदक फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jamnalalbajajwards.org/nomination-forms पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त nominations@jamanalalbajajfoundation.org पर ई-मेल के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है। प्रत्येक पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और 20 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर, सिरसा (बी-010, सरकारी क्वार्टर, लघु सचिवालय, बरनाला रोड, सिरसा) में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 01666-297752, 98885-02330 और 94168-83299 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संबंधित विभागों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने स्तर पर इन पुरस्कारों के बारे में अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक करें, ताकि पात्र महिलाएं समय रहते आवेदन कर सकें।