पासपार्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन आज
पासपोर्ट के लिए आवेदन अब आज दोपहर १ बजे से ऑनलाइन किए जा सकेंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जेफ ने देते हुए बताया कि शनिवार, २२ नवम्बर को तकनीकी खराबी की वजह से पासपोर्ट आवेदन की ऑनलाईन प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी।
पासपोर्ट के लिए आवेदन अब आज दोपहर 1 बजे से ऑनलाइन किए जा सकेंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जेफ ने देते हुए बताया कि शनिवार, २२ नवम्बर को तकनीकी खराबी की वजह से पासपोर्ट आवेदन की ऑनलाईन प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी।
आज दोपहर 1 बजे से ऑनलाईन अपोइन्टमेन्ट दिए जाएंगे व शेष प्रक्रिया यथावत रहेगी। उन्होंने बताया कि इस हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी सिर्फ www.passport.gov.in पर ही उपलब्ध है। सूचना केन्द्र, मोहता पार्क में 29 व 30 नवम्बर को शिविर लगाए जाएंगे जिसमें आशार्थियों को व्यक्तिश: दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा।
