बार चुनाव हेतु चुनाव अधिकारी की नियुक्ति
बार एसोसिएशन की वर्ष 2013 की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आज बार कार्यकारिणी कक्ष में आहुत की गर्इ जिसमें बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल हुए।

बार एसोसिएशन के महासचिव महेन्द्र कुमार नागदा ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश द्विवेदी एवं राजेश कुमार उपाध्याय चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गये एवं पोलिंग आफिसर इत्यादि नियुक्त करने का अधिकार भी चुनाव अधिकारी को प्रदान किये गये साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत जोशी के चुनाव लड़ने के कारण दिनांक 28.11.2012 को दिये गये त्याग-पत्र पर कार्यकारिणी ने विचार कर स्वीकार किया गया।
आज 3.12.2012 को मतदान वापसी का दिन होने पर भी किसी भी अभ्यर्थी ने किसी भी पद से अपना नाम वापस नहीं लिया है। कल दिनांक 4.12.2012 को समय 3.00 बजे नाम वापसी का अंतिम दिन नियत है।
चुनाव अधिकारी श्री सुरेश द्विवेदी ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक आयोजित हो इसके लिए अलग से चुनाव आचार संहिता बनायी गयी है एवं समस्त मतदाताओं एवं अभ्यर्थियों को चुनाव आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करना आवश्यक होगा। चुनाव आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन न करने की स्थिति में चुनाव अधिकारी को अधिकार होगा कि वह मतदाता को मतदान से वंचित करे।