हरियाणा में 400 SPO पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आज से शुरू, जाने पूरा प्रोसेस
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में SPO भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हरियाणा पुलिस की दूरसंचार शाखा में सोमवार से विशेष पुलिस अधिकारी के 400 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। पात्र पूर्व सैनिक और भंग हो चुकी एचएसआईएसएफ व एचएपी बटालियन के पूर्व कांस्टेबल 24 से 27 अगस्त तक जिलेवार निर्धारित तारीख को पंचकूला में आवेदन और दस्तावेज जमा कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए न ऑनलाइन आवेदन होगा और न ही लिखित या शारीरिक परीक्षा। उम्मीदवारों को निर्धारित दिन व्यक्तिगत रूप से दस्तावेज जमा करने होंगे। ब्यूरो
दस्तावेज जमा करने की तारीख
24 अगस्त : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल
25 अगस्त : सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी व चरखी दादरी
26 अगस्त : गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल
27 अगस्त : हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली
