नगर परिषद की बैठक में शहर नवीनीकरण हेतु 1.40 करोड़ की स्वीकृति

आज नगर परिषद में सभापति रजनी डांगी द्वारा ली गई बैठक में नगर परिषद की ओर से शहर में नए विकास कार्यों को पूर्ण करने हेतु करीब 1.40 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। इस मौके पर नगर परिषद आयुक्त सत्यनारायण आचार्य सहित सभी पार्षद मौजूद थे।

 | 

नगर परिषद की बैठक में शहर नवीनीकरण हेतु 1.40 करोड़ की स्वीकृति

आज नगर परिषद में सभापति रजनी डांगी द्वारा ली गई बैठक में नगर परिषद की ओर से शहर में नए विकास कार्यों को पूर्ण करने हेतु करीब 1.40 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। इस मौके पर नगर परिषद आयुक्त सत्यनारायण आचार्य सहित सभी पार्षद मौजूद थे। सभापति ने बताया की इन कार्यों में शहर के विभिन्न स्थानों पर नई नालीयों के निर्माण व क्षतिग्रस्त नालीयों के नवीनीकरण, क्रॉस निर्माण, सी.सी सड़क व पावर ब्लाक लगाने के कार्य पर 75.24 लाख रुपए की स्वीकृती दी गई है।

अखाड़ा बस्ती से रेलवे लाइन होते हुए मुख्य नाले तक पसरी गंदगी को देखते हुए नई नाली निर्माण कार्य पर 14.32 लाख रु और ठोस कचरा निस्तारण भूमि, सविना खेड़ा क्षेत्र में द्वितीय चरण की बाउंडरि-वाल निर्माण कार्य पर 54.35 लाख रु खर्च किये जाएँगे।

निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह शक्तावत ने भी आज नगर परिषद सभागार ने निर्माण शाखा के अभियंताओं की बैठक ली, जिसमें शहर में होने वाले नए निर्माणों पर चर्चाएं हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News