Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश में बदलाव के साथ ही हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है।जानकारी के मुताबिक, देश के 12 सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 7 शहर शामिल रहे। गुरुग्राम का पंचगांव 391 AQI के साथ देश में सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया।
बताया जा रहा है की प्रदेश के 12 शहरों में वायु गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं, 12 अन्य शहरों में AQI 201 से 300 के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, 14 नवंबर को बारिश होने की उम्मीद है, जिससे प्रदूषण से राहत मिल सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने 10 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के जिन शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई, उनमें पंचगांव, बहादुरगढ़, जींद, बल्लभगढ़, कैथल, गुरुग्राम और मानेसर शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के 12 अन्य शहरों में AQI 201 से 300 के बीच यानी खराब श्रेणी में रहा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश में पिछले 5 दिनों से मौसम खुश्क रहा है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलीं और रात का तापमान कम रहा। इससे धुआं और धूल के कण वातावरण की नमी में मिल गए, जिसके कारण राज्य में कहीं-कहीं स्मॉग की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 10 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। शुक्रवार को राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहेगा।