अरावली कॉलेज वार्षिकोत्सव ‘अरोमा – 2014’ का आयोजन

अरावली इन्स्ट्टीयूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उमरड़ा, उदयपुर में वार्षिकोत्सव ‘अरोमा - 2014’ का आयोजन मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय सभागार में जोर-शोर के साथ सम्पन्न हुआ। इस वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि बी. पी. नंदवाना, डीन, सी.टी.ए.ई., कॉलेज, उदयपुर एवं विशिष्ट अतिथि कर्नल मनोहर सिंह राठोड़, कमाण्डिंग ऑफिसर, एन.सी.सी. ने अपनी उपस्थिति से इस समारोह की गरिमा को सुशोभित किया।

 | 
अरावली कॉलेज वार्षिकोत्सव ‘अरोमा – 2014’ का आयोजन

अरावली इन्स्ट्टीयूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उमरड़ा, उदयपुर में वार्षिकोत्सव ‘अरोमा – 2014’ का आयोजन मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय सभागार में जोर-शोर के साथ सम्पन्न हुआ। इस वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि बी. पी. नंदवाना, डीन, सी.टी.ए.ई., कॉलेज, उदयपुर एवं विशिष्ट अतिथि कर्नल मनोहर सिंह राठोड़, कमाण्डिंग ऑफिसर, एन.सी.सी. ने अपनी उपस्थिति से इस समारोह की गरिमा को सुशोभित किया।

मुख्य अतिथि नंदवाना ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए आज के युग की प्रगतिशील विचारधाराओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रत्येक क्षेत्र में अपने को उत्कृष्ट साबित करते रहने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि राठोड़ ने विद्यार्थियों को समय की महत्ता बताते हुए अपने भविष्य को सही राह देने के प्रयासों के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह के मिस्टर एरोमा धु्रवेश तथा सन्तोष प्रजापत मिस ऐरोमा चुनी गयी।

अरावली कॉलेज वार्षिकोत्सव ‘अरोमा – 2014’ का आयोजन

मुख्यअतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा छात्रों को वार्षिक, एवं शेक्षणिक गतिविधियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गये। इसमें मुख्य रूप से प्रार्थ पटेल, अर्जून कुमावत, पूजा जैन, अंशुल एवं मनस्वी को सत्र 2013-14 के लिए उत्कृष्ट विद्यार्थी के पुरस्कार दिए गये।

इस समारोह की मुख्य थीम ‘‘भारतीय संस्कृति’’ थी जिस पर विद्यार्थियों द्वारा सालसा, एकल एवं सामुहिक गीत, एकल एवं सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुतियाँ हुई।

अरावली ग्रुप के पेट्रॉन ओम प्रकाश अग्रवाल ने अरावली इन्स्ट्टीयूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज की नई वेब-साईट का उद्घाटन अपने कर कमलों से किया। महाविद्यालय निदेशक महोदय हेमन्त धाभाई ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ववल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय के पेट्रॉन ओम प्रकाश अग्रवाल, चैयरपरसन रूकमणी अग्रवाल, सचिव एन. एल. खैतान एवं वित्त सचिव अमित अग्रवाल ने खेलकुद एवं अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अन्त में निदेशक डॉ. अशोक जैन एवं कार्यक्रम संचालिका संगीता शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal