अरावली के छात्र औद्योगिक भ्रमण पर
अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, (उमरड़ा) उदयपुर में आज दिनांक 07/02/2015 को तृतीय वर्ष इलेक्ट्रिकल ईंजीनियरिंग व चतुर्थ वर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन ईंजीनियरिंग के छात्रों के लिए पायरोटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लि. युनिट-2 में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

पायरोटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लि. युनिट-2 विगत 38 वर्षाें से ऑटोमेशन व कन्ट्रोल पेनल निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी हैं। पेनल के अतिरिक्त इस कम्पनी का कम्प्युटर कन्सोल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वेगल मीटर के निर्माण में एक बड़ा नाम हैं।
छात्रों ने इस औद्योगिक क्षेत्र में मोजेइक पेनल के निर्माण की प्रणाली एवं मीटर निर्माण के बारे विस्तृत तकनीकी जानकारी प्राप्त की। संस्थान के इलेक्ट्रिकल विभाग के सह-प्राध्यापक श्री नितेश अग्रवाल ने बताया कि छात्रों ने मशीनों की तकनीकी जानकारी व प्रबन्धन प्रक्रिया में काफी रूचि दिखाई।
संस्थान के निदेशक श्री हेमन्त धाभाई के अनुसार छात्रों के सर्वांिगण विकास हेतु अरावली इंस्टीट्यूट समय-समय पर विभिन्न सह-शेक्षणिक आयोजन करने के लिए कटिबद्ध हैं।