कांग्रेस ने अरावली बचाओ अभियान के तहत निकाली रैली

नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल से शुरू हुई रैली
 | 
Congress

उदयपुर 27 दिसंबर 2025 शहर में आज नगर निगम से कांग्रेस ने ‘अरावली बचाओ’ अभियान के तहत जन जागरण पैदल रैली निकाली। यह रैली उदयपुर शहर और देहात कांग्रेस की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित की गई, जिसमें शहर और ज़िले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली का नेतृत्व उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ और देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने किया। नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल से शुरू हुई यह रैली शहर के अश्विनी बाजार, हाथीपोल चौराहा होते हुए मोहता पार्क चैतक सर्कल तक पहुंची।

रैली में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया तथा आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया गया।

#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #AravalliBachao #RajasthanPolitics #SaveAravalli #Udaipur #Congress