अरावली नेक्स्ट जेन – IV: फैज़ल का अर्धशतक
अरावली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर की मेजबानी में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट के दुसरे दिन छ: स्कुलों के मध्य तीन रोमांचक मुकाबले हुए।

अरावली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर की मेजबानी में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट के दुसरे दिन छ: स्कुलों के मध्य तीन रोमांचक मुकाबले हुए।
दिन का पहला मुकाबला सेन्ट्रल अकादमी, सरदारपुरा एवं एम.एम.पी.एस के मध्य हुआ जिसमे एम.एम.पी.एस ने विरोधी टीम को 39 रन से शिकस्त दे दी. मैच में 4 विकेट व 54 रन की पारी खेल कर फैज़ल ने मैन ऑफ़ द मैच हासिल किया।
दूसरा मैच आलोक स्कूल, फतहपुरा और स्कोलर एरिना के बिच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आलोक स्कूल ने स्कोलर को 6 विकेट खोकर 148 रन की चुनोती दी. लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कोलर टीम 131 पर ढेर हो गई।
दोपहर बाद हुए तीसरे मैच में गुरुनानक स्कूल की भिडंत के. वि प्रतापनगर से हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी के.वि स्कूल ने 154 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करती हुई गुरुनानक स्कूल को 17 रन से हर झेलनी पड़ी।