एआरसीए राज्य स्तरीय अण्डर 15 फीड़े रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता शुरू
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में एआरसीए राज्य स्तरीय अण्डर 15 बालक / बालिका फीड़े रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता भास्करन अधिबन चेस एकेडमी चेसमेन चेस एकेडमी, मा कर्मा साहु धाम में शुरू हुई जिसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथी मुकेश मण्डलोई सहसचिव, ऑ

उदयपुर 17 मई 2019 चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में एआरसीए राज्य स्तरीय अण्डर 15 बालक / बालिका फीड़े रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता भास्करन अधिबन चेस एकेडमी चेसमेन चेस एकेडमी, मा कर्मा साहु धाम में शुरू हुई जिसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथी मुकेश मण्डलोई सहसचिव, ऑल राजपुताना चेस एसोसिएशन व सचिव कोटा जिला शतरंज संघ थे।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि यह प्रतियोगिता 17 मई से 19 मई तक होगी जिसकी कुल ईनामी राषि 1,01,111 रूपये होगी। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता मे 10 जिलो के 139 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें 40 अन्तर्राष्ट्रीय फीड़े रेटेड़ खिलाड़ी है।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राजेन्द्र तेली के अनुसार पहले दिन हुए दो चक्र के पश्चात् परिणाम इस प्रकार हैः- जयपुर के होनी अरोरा ने चेस इन लेकसिटी के भुवांषु भट्नागर को, चेस इन लेकसिटी के अरूण कटारिया ने चित्तोड़गढ़ के अक्षित मेहता को, जयपुर के उज्जवल ने दर्शील चित्तोड़ा को, चेस इन लेकसिटी के राज कुमावत ने जयपुर के आर्यमन सोनी को
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
चेस इन लेकसिटी के व्रषांक ने चेस इन लेकसिटी की धुन भुत को, जयपुर के शिवम गर्ग ने चेस इन लेकसिटी की दिया दोषी को, चेस इन लेकसिटी के यजत व्यास ने जयपुर की ईलाक्षी को, चेस इन लेकसिटी चिन्मय जैन ने चेस इन लेकसिटी की अर्थव हेमन्त देवपोखर को, भिलवाड़ा के माधव अजमेरा ने चेस इन लेकसिटी धैर्य चौधरी को, जयपुर के अनिरुद्ध खण्डेलवाल ने चेस इन लेकसिटी के मुदित माहेश्वरी को, जयपुर के अश्मिल सक्सेना ने चेस इन लेकसिटी की धिरा सुखवाल को, चेस इन लेकसिटी के हिमांषु त्रिवेदी ने चेस इन लेकसिटी के महर्षि जोशी को, चेस इन लेकसिटी के प्रनय चोरडिया ने चेस इन लेकसिटी के प्रथम माली को हराया।
चेस इन लेकसिटी की आन्या चावत ने अजमेर के सार्थक को, चेस इन लेकसिटी के ध्रुव कालानी ने चेस इन लेकसिटी के अनिरुद्ध साहु को, चेस इन लेकसिटी के शिखर करन ने तनिषा भागचन्दानी को, जयपुर के समीर वर्मा ने कोटा के यश सोनी को, जोधपुर के कुशाग्र सिंह ने अजमेर के सात्विक दाधिच को, चेस इन लेकसिटी के काव्यांश बागड़ी ने चेस इन लेकसिटी के तरूण मनमानी को, जयपुर के सौमय जैन ने भीलवाड़ा के सूयाश सिंह को, जयपुर की यती कोठारी ने जोधपुर के टेरान्स बोरार को, जयपुर की वाची अग्रवाल ने चेस इन लेकसिटी के आरव मनीष को, चेस इन लेकसिटी के समर्थ सिंह ने चेस इन लेकसिटी की उत्सवी दवे को हराकर 2 अंक के साथ बढ़त बनाए हुए है। प्रतियोगिता का अगला चक्र प्रातः 9ः00 बजे खेला जाएगा।