ए.आर.सी.ए. राज्य स्तरीय अण्डर 19 बालक बालिका फीड़े रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता कल से
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी साहब की स्मृति मे ए.आर.सी.ए. राज्य स्तरीय अण्डर 19 बालक / बालिका फीड़े रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 23 अगस्त से से भास्करन अधिबन चेसमेन चेस एकेडमी, माॅ कर्मा साहु धाम, डागलियो की मंगरी, सेलिब्रेशन माॅल के सामने होगी।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता 23 अगस्त से 25 अगस्त तक होगी। उक्त पाॅंच दिवसीय प्रतियोगिता मे कुल 1,21,111 रूपये की ईनामी राशि होगी। ओपन वर्ग मे 12,111 रूपये, 9,000 रूपये, 7,500 रूपये प्रथम से तृतीय स्थान पर नकद पुरूस्कार व ट्राॅफी तथा चौथे स्थान से दसवे स्थान पर खिलाड़ियों को नकद पुरूस्कार साथ ही बालिका वर्ग मे 5,000 रूपये, 3,500 रूपये, 2,500 रूपये प्रथम से तृतीय स्थान पर नकद पुरूस्कार व ट्राॅफी तथा चौथे स्थान से छठे स्थान पर खिलाड़ियों को नकद पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा।
रेटिंग वर्ग में बिलो 1300 से 1499, बिलो 1150 से 1299, बिलो 1000 से 1149, अनरेटेड़ के वर्गो मे 3,500 रूपये व ट्राॅफी, 2,000 रूपये, 1,000 रूपये क्रमषः प्रथम से तृतीय स्थान पर नकद पुरूस्कार प्रदान किए जाएगें। आयु वर्गो मे 15, 13, 11, 9 वर्ग मे 3,500 रूपये व ट्राॅफी, 1,500 रूपये, 1,000 रूपये क्रमषः प्रथम से तृतीय स्थान पर नकद पुरूस्कार व अण्डर 7 और 5 वर्ग मे प्रथम स्थान पर 1,000 रूपये व ट्राॅफी तथा द्वितीय स्थान पर 500 रूपये, तृतीय स्थान पर ट्राॅफी प्रदान किए जाएगें।