ए.आर.सी.ए. अण्डर 17 राज्य स्तरीय शतरंज 12 से
आॅल राजपुताना चेस एसोसिएशन की मेजबानी में ए.आर.सी.ए. अण्डर 17 राज्य स्तरीय बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता 12 अगस्त रविवार से माँ कर्मा साहु धाम डागलियो की मंगरी सेलीब्रेशन माॅल के सामने मे आयोजित होगी। आॅल राजपुताना चेस एसोसिएशन के सचिव अशोक भार्गव ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिवसीय इस शतरंज प्रतियोगिता में 7 चक्र आयोजित होंगे।

प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 15000/- रूपये है। जिसमें ओपन व बालिका वर्ग में प्रथम 10 स्थानों पर आने वाले शातिरों को नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जायेगी साथ ही आयु वर्ग अण्डर-7, 9, 11, 13 वर्गो में प्रथम तीन स्थानों के साथ बालिका वर्ग में प्रथम 2 स्थानो पर आने वाले शातिरों को ट्राफी प्रदान की जायेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 अगस्त रविवार को 09ः30 बजे व प्रथम चक्र 10ः00 बजे खेला जायेगा। इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय में कर सकते है।