एआरसीए अण्डर 6 बालक/बालिका शतरंज प्रतियोगिता का समापन
ऑल राजपुताना चेस एसोसिएशन व चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में एआरसीए अण्डर 6 बालक / बालिका शतरंज प्रतियोगिता भास्करन अधिबन चेस एकेडमी चेसमेन चेस एकेडमी, मा कर्मा साहु धाम, सेलिब्रेशन माॅल के सामने शुरू हुई जिसमें अजमेर, जयपुर, दौसा, जौधपुर व लेकसिटी सहित 5 जिलों से कुल 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता कुल 5 चक्रों मे आयोजित हुई।

सचिव विकास साहु ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथी हिम्मत सिकलीगर, मुनिम गहलोत, दीपक शर्मा, राजेन्द्र तेली, लोकेन्द्र कुमावत, आरिफ मो. थे।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राजेन्द्र तेली के अनुसार विजेता खिलाड़ी इस प्रकार है – ओपन वर्ग में लेकसिटी के अरमान अग्रवाल, अजमेर के विषेष दाधिच, जयपुर के कबीर, लेकसिटी के अमय जैन, जयपुर के केशव मित्तल, ऋषी चर्तुवेदी, पार्थ शर्मा, वीर, अजमेर के सात्विक दाधिच, जयपुर के पुरन्जय सिंह क्रमषः प्रथम से दसवें स्थान पर रहे।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में लेकसिटी की चार्वी मोदी, सान्वी मारू, सांची मारू, जोधपुर की अनायशा, जयपुर की अदिवा, गौरवी सांगानेरिया, जयाना शाह, जौधपुर की दानिया, कियुशी मेहता, लेकसिटी की मोनिका साहु क्रमषः प्रथम से दसवे स्थान पर रही। इस 1 दिवसीय प्रतियोगिता मे बालक व बालिका वर्ग मे प्रथम से दसवे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो को पुरूस्कार तथा शेष सभी खिलाड़ियो को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।