एआरसीए अण्डर 9 शतरंज प्रतियोगिता आज से, अण्डर 15 शतरंज 17 से
ऑल राजपुताना चेस एसोसिएशन व चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में एआरसीए अण्डर 9 बालक / बालिका शतरंज प्रतियोगिता भास्करन अधिबन चेस एकेडमी चेसमेन चेस एकेडमी, मा कर्मा साहु धाम, सेलिब्रेशन माॅल के सामने आज से शुरू होगी। जबकि राज्य स्तरीय अण्डर 15 बालक/बालिका फीड़े रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 17 मई से 19 मई तक होगी।

ऑल राजपुताना चेस एसोसिएशन व चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में एआरसीए अण्डर 9 बालक / बालिका शतरंज प्रतियोगिता भास्करन अधिबन चेस एकेडमी चेसमेन चेस एकेडमी, मा कर्मा साहु धाम, सेलिब्रेशन माॅल के सामने आज से शुरू होगी। जबकि राज्य स्तरीय अण्डर 15 बालक/बालिका फीड़े रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 17 मई से 19 मई तक होगी।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि एआरसीए अण्डर 9 बालक / बालिका शतरंज प्रतियोगिता 15 मई से 16 मई तक होगी जिसकी कुल ईनामी राशि 11,000 रूपये होगी। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता मे बालक व बालिका वर्ग मे प्रथम से पाॅंचवे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो को नकद पुरूस्कार तथा शेष सभी खिलाड़ियो को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में एआरसीए राज्य स्तरीय अण्डर 15 बालक/बालिका फीड़े रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता भास्करन अधिबन चेस एकेडमी चेसमेन चेस एकेडमी, मा कर्मा साहु धाम, सेलिबे्रषन माॅल के सामने आयोजित होगी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि यह प्रतियोगिता 17 मई से 19 मई तक होगी जिसकी कुल ईनामी राशि 1,01,111 रूपये होगी। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता मे बालक वर्ग मे प्रथम से दसवें स्थान, बालिका वर्ग मे प्रथम से आठवें स्थान, बिलो 1150 से 1299 वर्ग मे प्रथम से तीसरे स्थान, बिलो 1000 से 1149 वर्ग मे प्रथम से तीसरे स्थान तथा आयु वर्ग मे अण्डर 9, 7, 13 मे प्रथम से तीसरे स्थान पर रहने वाले सभी खिलाड़ियो को नकद पुरूस्कार व प्रमाण पत्र, अण्डर 5 और 7 वर्ग मे प्रथम से तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो को ट्राॅफी तथा शेष सभी खिलाड़ियो को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएगें। इच्छुक अण्डर 15 वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रविष्टी लखारा चैक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय मे दिनांक 16 मई तक सायः 5 बजे तक करावे।
द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर का समापन
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर का समापन हाॅटल ब्ल्युबेल, 100 फीट रोड़, शोभागपुरा रोड़, स्थित ए.सी. हाॅल में हुआ जिसके मुख्य अतिथी अशोक भार्गव, एआरसीए के अध्यक्ष थे। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि शहर मे चेस इन लेकसिटी के द्वारा दुसरी बार इस प्रकार का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो हुआ जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर एवं फीड़े ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षक व सचिव विकास साहू ने बताया कि 5 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर मे राजस्थान के अन्य शहरों से भी कुल 30 खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया। साइमल डिसप्ले मे लेकसिटी के धैर्य पोखरना व नमन पोरवाल ने हराया व यजत व्यास, अरूण कटारिया, प्रखर चप्लोत, तिषय धाबाई, चिन्मय जैन ने ड्राॅ कर प्रतियोगिता का उल्टफेर किया। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ीयों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।