ए.आर.सी.ए. अण्डर 9 राज्य स्तरीय शतरंज में जयपुर के यश व जोधपुर की नव्या विजेता
आॅल राजपुताना चेस एसोसिएशन की मेजबानी में ए.आर.सी.ए. अण्डर 9 राज्य स्तरीय बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह हुआ। आॅल राजपुताना चेस एसोसिएशन के सचिव अशोक भार्गव ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथी देवेन्द्र साहु, सदस्य क्रीड़ा परिषद, अशोक भार्गव, सचिव व राजेन्द्र तेली मुख्य निर्णायक के द्वारा किया गया।

बालक वर्ग मे विजेताओं के परिणाम इस प्रकार रहे – जयपुर के यश बराड़िया, उदयपुर के आयुष भोजक, जयपुर के यशनेल महारिया, चेस इन लेकसिटी के प्रवर्धमन सिंह, नागौर के आदित्या मदेरना, चेस इन लेकसिटी के दर्षील चित्तोड़ा, चित्तौड़ के वत्सल चैकरा, लेकसिटी के ऋषि राज, चेस इन लेकसिटी के विवान अग्रवाल, चेस इन लेकसिटी के मितांश साहु क्रमश: प्रथम से दसवें स्थान पर रहे।
इसी प्रकार बालिका वर्ग मे – जोधपुर की नव्या राठी, जयपुर की शिविका सरोगी, जयपुर की वाची अग्रवाल, चेस इन लेकसिटी की तमन्ना गुप्ता, जयपुर की यक्षा सैनी, जयपुर की याती कोठारी, जोधपुर की वान्या, चेस इन लेकसिटी की अस्मी अग्रवाल, जोधपुर की रिया, चेस इन लेकसिटी की हिमाक्षी जैन क्रमश प्रथम से दसवें स्थान पर रहे।