पेशे से आर्किटेक्ट, जूनून आर्ट का
आज बाघोर की हवेली में तीन दिवसीय आर्ट गैलरी का शुभारम्भ सुबह 11 बजे हुआ। इस गैलरी में रखी 20 सुन्दर पेंटिंग को बनाने वाले शौनक सिंह एक आर्किटेक्ट हैं, परन्तु अपने अंदर छिपी आर्टिस्ट की प्रतिभा को उन्होंने पेंटिंग में उतारा है।

शौनक ने बताया कि उन्होंने पहली बार अपनी 20 पेंटिग को बघोर की हवेली के दर्शन दीर्घा में लगाया हैं। विजनरी आर्ट की थीम पर बनाए इन चित्रों में अवचेतन मन को ढूढने का संदेश मिलता हैं।
शौंक ने इन चित्रों की विशेषता में बताया कि यह 0 डिग्री के नियम पर बनाए गए हैं, जिनमे जिन्दगी की नकारात्मक व सकारात्मक सोच से हटकर यह नया संदेश देती हैं।
शौनक उदयपुर के निवासी हैं, वर्तमान में दिल्ली में आर्किटेक्ट का कार्य करते हैं। इन्होने अपनी पढाई एन.आई.टी, तिरुचिप्ल्ली से की हैं। सफल आर्किटेक्ट बनने के बाद इन्होने अपना आर्टिस्ट बनने का ख्वाब भी पूरा करने की ठानी थी।