क्या आप भी सोच रहे है घर पर सोलर पैनल लगवाने की और नहीं पता कितनी चाहिए जगह ? आइए जाने पूरा हिसाब

 | 
क्या आप भी सोच रहे है घर पर सोलर पैनल लगवाने की और नहीं पता कितनी चाहिए जगह ? आइए जाने पूरा हिसाब 

Udaipur Times, Solar Panel Area Requirement : बढ़ते बिजली बिलों के बीच अब बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में सोलर पैनल (Solar Panel) लगवा रहे हैं। लेकिन सोलर सिस्टम लगाने से पहले लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर कितनी छत पर सोलर पैनल (Solar Panel)  लगाए जा सकते हैं और कितनी जगह की जरूरत पड़ती है?

दरअसल, सोलर सिस्टम (Solar Panel)  लगाने के लिए छत पर उपलब्ध जगह बहुत महत्वपूर्ण होती है। आपकी छत जितनी बड़ी और खुली होगी, उतने ज्यादा सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं और उतनी ही अधिक बिजली पैदा की जा सकती है।

कितनी बिजली खर्च होती है, उसी हिसाब से चुनें सोलर सिस्टम (Solar Panel) 

सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि आपके घर में हर महीने कितनी बिजली खर्च होती है। उसी के आधार पर सोलर सिस्टम की क्षमता तय की जाती है।

1 किलोवाट (1kW) सोलर सिस्टम के लिए लगभग 100 वर्ग फीट जगह चाहिए।

3 किलोवाट सिस्टम (3kW) के लिए करीब 300 वर्ग फीट छत चाहिए।

5 किलोवाट सिस्टम (5kW) के लिए लगभग 500 वर्ग फीट जगह की जरूरत होती है।

10 किलोवाट सिस्टम (10kW) के लिए करीब 1,000 वर्ग फीट छत चाहिए।

किस घर के लिए कितना सोलर (Solar Panel)  पर्याप्त है?

अगर आपके घर में हर महीने करीब 300 यूनिट बिजली खर्च होती है, तो 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम आपके लिए पर्याप्त हो सकता है। अगर आपका मासिक बिजली खर्च 500 से 600 यूनिट के आसपास है, तो 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम बेहतर विकल्प माना जाता है।

सिर्फ जगह ही नहीं, ये बातें भी हैं जरूरी

सिर्फ बड़ी छत होने से काम नहीं चलता। सोलर सिस्टम की क्षमता कई अन्य बातों पर भी निर्भर करती है, जैसे:

छत पर दिनभर अच्छी धूप आती हो।

आसपास ऊंची इमारत या बड़े पेड़ की छाया न पड़ती हो।

पैनल सही दिशा और सही एंगल पर लगाए जाएं।

छत पर पानी की टंकी, डिश एंटीना या अन्य रुकावटें कम हों।

कौन-से सोलर पैनल (Solar Panel)  ज्यादा बेहतर?

मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल कम जगह में ज्यादा बिजली बनाते हैं। इसलिए छोटी छत वाले घरों के लिए ये बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

वहीं, पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल थोड़े सस्ते होते हैं, लेकिन इन्हें लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है।

सोलर लगाने (Solar Panel)  से क्या फायदा होगा?

सही क्षमता का सोलर सिस्टम लगाने से बिजली का बिल काफी हद तक कम किया जा सकता है। कई घरों में तो बिजली का बिल लगभग शून्य तक पहुंच जाता है। इसके अलावा, सोलर सिस्टम एक बार लगाने के बाद कई वर्षों तक बिजली पैदा करता है, जिससे लंबी अवधि में अच्छी बचत होती है।

सोलर लगवाने (Solar Panel)  से पहले क्या करें?

विशेषज्ञों की सलाह है कि सोलर सिस्टम लगाने से पहले अपनी मासिक बिजली खपत, छत की उपलब्ध जगह और धूप की स्थिति का सही आकलन जरूर कर लें। इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही क्षमता का सोलर सिस्टम चुन पाएंगे और भविष्य में बेहतर बचत कर सकेंगे।

कुल मिलाकर, अगर आपके घर की छत पर पर्याप्त जगह और अच्छी धूप है, तो सोलर पैनल (Solar Panel)  लगवाना आज के समय में एक समझदारी भरा और फायदे का निवेश साबित हो सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News