क्या आप भी बना रहें है विदेश घूमने का प्लान ? तो जल्दी करें भारत के इन पड़ोसी खूबसूरत देशों की सैर

 | 
क्या आप भी बना रहें है विदेश घूमने का प्लान ? तो जल्दी करें भारत के इन पड़ोसी खूबसूरत देशों की सैर

Udaipur Times, Budget Friendly Foreign Trips : विदेश घूमना लगभग हर किसी का सपना होता है, लेकिन ज्यादा खर्च का डर अक्सर लोगों को अपना ट्रैवल प्लान टालने पर मजबूर कर देता है। हालांकि, भारत के पड़ोसी देशों में कई ऐसे खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं, जहां आप कम बजट में शानदार इंटरनेशनल ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुछ देशों में भारतीयों के लिए वीजा की भी जरूरत नहीं होती, जिससे यात्रा और भी आसान और सस्ती हो जाती है।

नेपाल (Nepal): कम बजट में प्रकृति और आध्यात्म का संगम

विदेश यात्रा की शुरुआत के लिए नेपाल सबसे बेहतरीन विकल्पों में माना जाता है। भारतीय नागरिकों को यहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। राजधानी काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर, स्वयम्भूनाथ (मंकी टेंपल) और थमेल मार्केट प्रमुख आकर्षण हैं। वहीं पोखरा में फेवा झील, अन्नपूर्णा ट्रेक, पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों का भी आनंद लिया जा सकता है। 

श्रीलंका (Sri Lanka): प्रकृति, समुद्र और इतिहास का अनोखा मेल

अगर आप कम खर्च में समुद्र, पहाड़ और ऐतिहासिक स्थलों का आनंद लेना चाहते हैं तो श्रीलंका बेहतरीन विकल्प है। यहां सिगिरिया रॉक फोर्ट्रेस, नुवारा एलिया की चाय बागानों के बीच चलने वाली खूबसूरत ट्रेन यात्रा और समुद्र तट पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। स्थानीय ट्रेन और बस सेवाएं काफी सस्ती हैं, जिससे यात्रा का खर्च कम रहता है।

भूटान (Bhutan): शांति और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव

भूटान अपनी शांत संस्कृति, बौद्ध मठों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भारतीय नागरिकों को यहां वीजा की आवश्यकता नहीं होती, हालांकि सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस (SDF) देनी होती है। यहां का प्रसिद्ध टाइगर्स नेस्ट मठ, दोचुला पास, पुनाखा जोंग, फोबजीखा घाटी और बुमथांग पर्यटकों की पहली पसंद हैं।

म्यांमार (Myanmar): कम बजट में शानदार इंटरनेशनल ट्रिप

म्यांमार के बागान, मंडाले, इनले झील और यंगून जैसे पर्यटन स्थल बेहद लोकप्रिय हैं। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों से सड़क मार्ग के जरिए भी यहां पहुंचा जा सकता है। भारतीय पर्यटकों को म्यांमार के लिए ई-वीजा (e-Visa) आसानी से मिल जाता है और कुछ मामलों में वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा भी उपलब्ध है।

यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान

विदेश यात्रा पर जाने से पहले पासपोर्ट की वैधता, वीजा या एंट्री नियम, ट्रैवल इंश्योरेंस और स्थानीय करेंसी की जानकारी जरूर लें। साथ ही होटल और फ्लाइट की एडवांस बुकिंग करने से यात्रा का खर्च और भी कम किया जा सकता है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News