स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त
उदयपुर, 30 मार्च2019, लोकसभा आमचुनाव 2019 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपादित कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विधानसभा वार एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

उदयपुर, 30 मार्च2019, लोकसभा आमचुनाव 2019 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपादित कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विधानसभा वार एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्रीमती आनन्दी के आदेशानुसार गोगुन्दा विधानसभा के लिए भू-प्रबंध अधिकारी सुश्री प्रियंका जोधावत, झाड़ोल विधानसभा के मुख्यालय कोटड़ा (सेक्टर 1 से 13) के लिए वाणिज्यिक कर उपायुक्त (प्रशासन) सुश्री रोनक वैरागी व मुख्यालय झाड़ोल (सेक्टर 14 से 32) के लिए जिला आबकारी अधिकारी हेमेन्द्र नागर, खेरवाड़ा विधानसभा के मुख्यालय खेरवाड़ा (सेक्टर 1 से 19) के लिए टीएडी परियोजना अधिकारी गीतेश श्री मालवीय व मुख्यालय ऋषभदेव (सेक्टर 20 से 35) के लिए उपखंड अधिकारी सराड़ा श्रीमती शिलावती मीणा को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त आबकारी आयुक्त छोगाराम देवासी, उदयपुर ग्रामीण के लिए एमपीयूएटी रजिस्ट्रार श्रीमती कविता पाठक, वल्लभनगर के लिए नगर निगम उपायुक्त अनिल कुमार शर्मा, मावली के लिए स्वायत्त शासन उपनिदेशक (क्षेत्रीय) श्रीमती प्रभा गौतम, सलूम्बर के लिए जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेघराज मीणा तथा धरियावद विधानसभा (लसाडिया) के लिए टीएडी की अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती अंजलि राजौरिया को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
