सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक द्वारा भर्ती रैली का परिणाम घोषित
Udaipur Times, Haryana News, रोहतक, 26 मई : स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय द्वारा दिसंबर 2025 माह में आयोजित भर्ती रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे दस्तावेज़ सत्यापन एवं भर्ती संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए शीघ्रातिशीघ्र सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक में रिपोर्ट करें।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश समय-समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क विवरण :
टेलीफोन नंबर : 01262-253431, 01262-268568
हेल्पलाइन नंबर : 8901384498
सेना भर्ती कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से सावधान रहें।
