एटीएम में चोरी करने के प्रयास में गिरफ्तार
उदयपुर, 5 मई 2019 जिले के खेरवाड़ा थाना में पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मैनेजर ने कृष्ण कुमार यादव पुत्र रणवीर सिंह यादव ने थाना खेरवाड़ा में 30 अप्रैल 2019 को कोठरी काम्प्लेक्स स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में कुछ चोरो द्वारा चोरी करने के प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

उक्त रिपोर्ट को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई ने अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर खेरवाडा पुलिस के कार्यवाही करते हुए एटीएम में चोरी करने के प्रयास में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
खेरवाड़ा पुलिस थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया की एटीएम में चोरी करने के प्रयास की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश अनिल मोगिया पुत्र कन्हैयालाल उर्फ़ कन्नू मोगिया निवासी खेरवाड़ा और पंकज उर्फ़ पप्पू पुत्र शंकर मीणा निवासी कटेवडी खेरवाड़ा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।