ग्राहक से कम्पनी के नाम से पैसे लेकर खुद हड़पने वाला गिरफ्तार
दयपुर 6 जून 2019, भूपालपुरा थाना पुलिस ने तीन साल के लम्बे समय से फरार चल रहे फाइनेंस कम्पनी में काम कर रहे धोखेबाज़ी करने और ग्राहकों से रुपया कम्पनी के नाम से लेकर खुद हड़पने के अभियुक्त को चित्तौड़गढ़ के डूंगला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

उदयपुर 6 जून 2019, भूपालपुरा थाना पुलिस ने तीन साल के लम्बे समय से फरार चल रहे फाइनेंस कम्पनी में काम कर रहे धोखेबाज़ी करने और ग्राहकों से रुपया कम्पनी के नाम से लेकर खुद हड़पने के अभियुक्त को चित्तौड़गढ़ के डूंगला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
भूपालपुरा थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया की भूपालपुरा थाना पुलिस की टीम ने फरार अभियुक्त 34 वर्षीय राजेश गौड़ पिता भवानी शंकर गौड़ निवासी लालसिंह जी की हवेली, बस्सी जिला चित्तौड़गढ़ को डूंगला थाना क्षेत्र जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उल्लेखनीय है की की उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना भूपलापुरा पर बी टी पी फाइनेंस के दिलीप सनाढ्य ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था, अभियुक्त राजेश गौड़ द्वारा बी टी पी कम्पनी के ग्राहकों से रुपया कम्पनी के नाम से लेकर खुद हड़प लिया था।