फेरी लगाकर ताला चाबी ठीक करने के बहाने घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस की टीम ने फेरी लगाकर ताला चाबी ठीक करने के बहाने घर में चोरी करने के एक आरोपी शेर सिंह पिता रमेश चिकलीगर सरदार निवासी कच्ची बस्ती बेड़वास थाना प्रतापनगर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आये मुल्ज़िम की निशानदेही पर चोरी के आभूषण भी बरामद किये गए है।

 | 

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर कुंवर राष्ट्रदीप आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर श्री बृजेश सोनी अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मुख्‍यालय के पर्यवेक्षण मे वृताधिकारी गिर्वा श्री देवाराम चौधरी के निर्देशानुसार भवानी सिंह राजावत पुलिस थाना गोवर्धनविलास नेतृत्व में शहर में हो रही नकबजनी की वारदातों को ट्रेसआउट करने हेतु पुलिस थाना गोवर्धनविलास की टीम भैरूसिंह, हैड कानि मदन सिंह, कानि दिनेश सिंह, राकेश मेहता, रामस्वरूप ने दिनांक 20.10.18 को सेक्टर 14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिन के समय अलमारी की लोक ठीक करने के बहाने स्वर्ण आभुषण चोरी करने के मामले में एक फेरी लगाकर ताला चाबी ठीक करने वाले शेर सिंह पिता रमेश जाति चिकलीगर सरदार 30 वर्ष निवासी कच्ची बस्ती, बेडवास थाना प्रतापनगर उदयपुर को गिरफतार किया है

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

मुल्जिम शेर सिंह की निशानदेही से चोरी किये गये आभुषण बरामद किये गये हैं। गिरफतारशुदा मुल्जिम से पूछताछ में और भी वारदातें खुलने की संभावना हैं। अभी पुलिस की तफ्तीश जारी है।

तरीका वारदातः- मुल्जिम द्वारा दिन के समय कॉलोनी में ताला चाबी ठीक करने के बहाने अलमारी व तिजोरी में से चालाकी से सोने चांदी के आभुषण चोरी करने की वारदात को कबुल किया हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News