कला एवं संस्कृति मेला 14 से

मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार कला एवं संस्कृति मेला-2012 का आयोजन में 14 से 16 दिसम्बर तक सांय 7.00 बजे से भारतीय लोक कला मण्डल के रंगमंच पर प्रदेश के लोक कलाकार अपनी कलाओं की छटा बिखरेगें।

 | 

भारतीय लोक कला मण्डल के सचिव रियाज तहसीन ने बताया कि राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग जयपुर, भारतीय लोक कला मण्डल, राजस्थान साहित्य अकादमी, जिला प्रशासन, पश्चिमी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र एवं संग्रहालय विभाग उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे ‘‘कला एवं संस्कृति मेला-2012 ’’ में प्रदेश के ख्यातनाम कलाकार अपनी कलाओं की प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भावना है कि कलाओं व कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाये, इसी उद्देश्य से सभी संभागीय मुख्यालयों पर कला एवं संस्कृति मेलों का आयोजन कर कलाओं को आमजन तक पंहुचाकर उन्हें और अधिक लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News