बीएन में कला प्रदर्शनी आयोजित
बीएन पीजी गर्ल्स कॉलेज के ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की ओर से वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन बागौर की हवेली में किया गया। क्रिएटिव नेशन 2013 (वार्षिक कला प्रदर्शनी) में एमए. फाइनल और एमए. प्रीवियस की छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी के दौरान मूर्त और अमूर्त पेंटिंग पर टॉपिक्स दिए गए थे।

डॉ वंदना राठौड़ ने बताया है कि, संस्थान दवारा प्रति वर्ष इस प्रकार की प्रदर्शनी की जाती है और प्रति वर्ष छात्राओं को मेजर प्रोजेक्ट्स दिए जाते हैं। इस प्रदर्शनी में आज 23 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में पेंटिंग्स बनाने के लिए आयल और वाटर कलर का उपयोग किया गया। छात्राओं के दवारा बाद में अपनी पेंटिंग्स को अन्य प्रदर्शनियों में भी भेजा जाता है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन बीएन संस्थान के उपाध्यक्ष तेज सिंह बांसी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ चित्रकार शैल चोयल, डॉ धरमवीर वशिष्ठ, डॉ सुरेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।