डिम्पल की चित्र प्रदशर्नी देखने पहुंच रहे कला प्रेमी

शहर की युवा कलाकार डिम्पल चण्डात की चित्र प्रदशर्नी इन दिनों दिल्ली के राष्ट्रीय ललित कला अकादमी रविंद्र भवन में चल रही है। 
 | 
शहर की होनहार कलाकार की प्रदर्शनी

उदयपुर 6 नवंबर 2019। शहर की युवा कलाकार डिम्पल चण्डात की चित्र प्रदशर्नी इन दिनों दिल्ली के राष्ट्रीय ललित कला अकादमी रविंद्र भवन में चल रही है। 

प्रदशर्नी का उदघाटन राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के डायरेक्टर जनरल अद्धेत गणनायक, निवेदिता मिश्रा ने किया। 

डिम्पल ने बताया कि इस प्रदशर्नी को नाम वुड मुड दिया गया है। वुड मुड प्रदर्शनी में 33 छाया कृतियां देखने को मिल रही है। जहां पर वुडकर प्रिंट, एचिंग प्रिंट शामिल है। 

उक्त प्रदशर्नी 11 नवम्बर तक चलेगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News