हरियाणा में ₹100 करोड़ से यहां बनेगी आर्टिफिशियल लेक, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
हरियाणा में ₹100 करोड़ से यहां बनेगी आर्टिफिशियल लेक, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा 

Udaipur Times, Chandigarh News : चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर अब पंचकूला को भी एक विश्वस्तरीय झील की सौगात मिलने जा रही है। हरियाणा के पंचकूला नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) मिलकर शहर में करीब 100 करोड़ से आर्टिफिशियल लेक और वॉटर-फ्रंट टूरिज्म हब विकसित करने की तैयारी में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना से न केवल पंचकूला में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को नए पंख लगेंगे, बल्कि आने वाले 5 से 7 वर्षों में शहर के भीतर करीब 1,000 करोड़ रुपए के नए आर्थिक कारोबार और निवेश के अवसर भी पैदा होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News