अरूण करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
जालन्धर चेस एसोसिएशन, पंजाब की मेजबानी में व अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वावधान में होने वाली 31वी. राष्ट्रीय अण्डर-13 शतरंज प्रतियोगिता में भारद्वाज ओवरसिज सर्विस के अरूण कटारिया हिस्सा लेंगे।
जालन्धर चेस एसोसिएशन, पंजाब की मेजबानी में व अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वावधान में होने वाली 31वी. राष्ट्रीय अण्डर-13 शतरंज प्रतियोगिता में भारद्वाज ओवरसिज सर्विस के अरूण कटारिया हिस्सा लेंगे।
मुख्य संरक्षक व सदस्य जिला क्रिड़ा परिषद देवेन्द्र साहू ने बताया कि अरूण कटारिया ने हाल ही जयपुर में सम्पन्न ए.आर.सी.ए. अण्डर-13 राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता में खिताब जीतकर यह उपलब्धी हासिल की। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 21 से 29 जून तक होने वाली इस प्रतियोगिता में लेकसिटी के अरूण कटारिया अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखेंगे।
चेस इन लेकसिटी के सचिव विकास साहू ने बताया कि अरूण कटारिया भारद्वाज ओवरसिज सर्विस द्वारा प्रायोजित है जो कि अरूण कटारिया द्वारा शानदार खेल की बदोलत हासिल की। प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 2,25,000/- रूपये है।
