अरविन्द सिंह मेवाड़ ने किया ‘कला सर्जक’ का विमोचन

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के सहआचार्य डॉ. धर्मवीर वशिष्ठ की नई पुस्तक 'कला सर्जक' का विमोचन एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर के चेयरमेन एवं महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने शुक्रवार को सिटी पैलेस के शंभूनिवास पैलेस में किया।

 | 

अरविन्द सिंह मेवाड़ ने किया ‘कला सर्जक’ का विमोचन

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के सहआचार्य डॉ. धर्मवीर वशिष्ठ की नई पुस्तक ‘कला सर्जक’ का विमोचन एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर के चेयरमेन एवं महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने शुक्रवार को सिटी पैलेस के शंभूनिवास पैलेस में किया।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के उपसचिव डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि डॉ. धर्मवीर वशिष्ठ ने अपनी नई पुस्तक ‘कला सर्जक’ में उदयपुर निवासी एवं राज्य के जाने माने कला विशेषज्ञ डॉ. राधाकृष्ण वशिष्ठ पर उनके कला शिक्षा एवं सृजन के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों को इस पुस्तक में संयोजित किया है।

कला सर्जन संस्थान द्वारा प्रकाशित 108 पृष्ठीय इस पुस्तक में रंगीन चित्रों के साथ कला शिक्षा की महत्ती जानकारी दी गई है। पुस्तक में डॉ. राधाकृष्ण वशिष्ठ की प्रारंभिक शिक्षा, कला बोध, कलाकृतियों का तकनीकी आधार, कला क्षेत्र में लेखन एवं शोध क्षेत्रीय रचनात्मक योगदान के साथ उनके द्वारा की गई कलाकारियों की समीक्षाएं, सम्मान एवं पुरस्कारों को संयोजित किया गया है।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने डॉ. वशिष्ठ के कला क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। पुस्तक विमोचन के अवसर पर डॉ. राधाकृष्ण वशिष्ठ के साथ अन्य साहित्य प्रेमी भी उपस्थित थे। पुस्तक का मूल्य 550 रूपए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News