माणक चौक में अरविन्द सिंह मेवाड़ ने पारंपरिक रूप से पूजे अश्व

जब नवमी के भगवान सूर्यनारायण शुक्रवार को पलायन कर रहे थे तभी सिटी

 | 
माणक चौक में अरविन्द सिंह मेवाड़ ने पारंपरिक रूप से पूजे अश्व

जब नवमी के भगवान सूर्यनारायण शुक्रवार को पलायन कर रहे थे तभी सिटी पैलेस स्थित माणक चौक में नक्कारे साथ शहनाई गूंजी और बैंड बाजों पर रजवाड़ी गीत के साथ पारंपरिक वेशभूषा में श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ ऐतिहासिक माणक चौक पहुंचे और उन्होंने परंपरानुसार अश्वों का पूजन किया।  

जब नवमी के भगवान सूर्यनारायण शुक्रवार को पलायन कर रहे थे तभी सिटी पैलेस स्थित माणक चौक में नक्कारे साथ शहनाई गूंजी और बैंड बाजों पर रजवाड़ी गीत के साथ पारंपरिक वेशभूषा में श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ ऐतिहासिक माणक चौक पहुंचे और उन्होंने परंपरानुसार अश्वों का पूजन किया।   महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि इस खास आयोजन के लिए ऐतिहासिक माणक चौक को राजसी अंदाज में सजाया गया।

पारंपरिक पहनावे में श्री मेवाड़ के पारिवारिक सदस्य एवं मेवाड़ के पूर्व राजघरानों के मेहमान उपस्थित थे। जीवंत विरासत संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत अरविन्द सिंह मेवाड़ के पुरोहित, कर्मांत्री और ज्योतिषियों ने नख-शिख आभूषणों, कांठी, सुनहरे छोगों, मुखभूषण, लगाम आदि से सज्जित अश्वों को माणक चौक तक लाने का आह्वान किया। ठुमकते हुए अश्व पूजन स्थल पर पहुंचे।

यहां पर राजसी वेश में श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ अपने सुपुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ बिराजे। उन्होंने अक्षत, कुंकुम चढ़ाकर अश्वों की आरती की। नए आभूषण, वस्त्रादि अर्पित किए और आहार दिया, ज्वार धारण करवाई। उन्होंने पैलेस बैंड एवं पैलेस गार्ड की सलामी भी ली। इसके अलावा इस समारोह में अन्य अश्व भी लाए गए। कार्यक्रम का संचालन नेहा श्रीवास्तव ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News