आसाराम समर्थकों का कलेक्ट्री पर प्रदर्शन
आसाराम बापू के समर्थकों ने आज शहर में उनके ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ मौन रैली निकाली और कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति, संम्भागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें कई संगठनों के लोग शामिल थे। रैली टाउन हॉल से शुरू हुई जो बापू बाज़ार, देहली गेट होते हुए कलेक्ट्री पहुंची।

रैली का संचालन योग वेदांत सेवा समिति के उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद ग्लानी, सचिव गिरजा शंकर मेहता और आसाराम आश्रम संचालक बाबु भाई ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मिडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मिडिया द्वारा रोज आसाराम बापू पर बिना किसी प्रमाण के झूठी व बेबुनियाद खबरें दिखाकर समाज व देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है तथा इन खबरों के द्वारा न्याय प्रणाली पर दबाव डालने की साजिश की जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि, आसाराम बापू पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने एंव गिरफ्तार करने के षडयंत्र की निष्पक्ष जाँच की जाए तथा मिडिया ट्राइल पर रोक लगाई जाए।