आशाधाम ने माँगा वृद्धाश्रम के लिए सहयोग
शहर में घूमते वृद्धजन, मानसिक रोगी, बेसहारा निश:क्तजनों की सेवा करने का बीड़ा उठाने वाले आशाधाम आश्रम ने आज मिडिया के जरिए सहयोग की अपील की हैं। 1997 से शरू हुए इस संस्थान की सिस्टर डेमियन ने पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही।

सिस्टर डेमियन ने बताया कि आशाधाम अभी 165 जनों का सहारा बना हुआ हैं, जिनसे दुनिया और उनके परिजन भी बचना चाहते हैं। आशाधाम में अभी तक 576 मंदबुद्धि व बेसहारा लोगों को सहारा दिया हैं, जिन्हें उपचार की आवश्यकता थी।

डेमियन ने बताया कि फरवरी माह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आश्रम को रियायती दर पर बड़ी में भूमि आवंटन की हैं। आश्रम को इस 2 लाख 69 हजार वर्गफीट भूमि के लिए 32 लाख जुटाने हैं, जिसके लिए सिस्टर ने दानदाताओं से सेवा – सहयोग का आग्रह किया हैं।
सिस्टर ने बताया कि वर्तमान में आश्रम में मंद बुद्धि, बीमार व मनसिक विकलांग लोगों को जगह के अभाव में साथ में ही रखना पड़ रहा हैं।